फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत भवनों में लगे कंप्यूटरों से ही करें भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव पंचायतराज मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को जिले भर के प्रधानों, पंचायत सचिवों, पंचायत सहायकों व एडीओ पंचायत के साथ बेविनार के माध्यम से संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रधान व सचिव पंचायत सचिवालयों में रखे कंप्यूटरों के माध्यम से ही विकास कार्यों पर खर्च होने वाली निधि का भुगतान करेंगे। लापरवाही बरतने वाले सचिवों व प्रधानों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) कार्ययोजना 120 फीसदी से अधिक न हो। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का कार्य प्राथमिकता पर पूरा कराया जाए। प्रत्येक कार्य का तकनीकी मापन अनिवार्य रूप से किया जाए। ग्राम स्वच्छता कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण सोमवार से किया जाए। सफाई कर्मी का प्रभावशाली तरीके से स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के प्रोजेक्ट में सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत सहायक व केयर टेकर का समय से भुगतान किया जाए। एलईडी लाइट का कार्य जून तक पूर्ण करा लें, अन्यथा केंद्रीकृत आपूर्ति पर विचार होगा। अमृत सरोवर प्रत्येक ग्राम पंचायत में निर्मित कराया जाए। गंदे नाले का पानी अमृत सरोवर में नहीं जाना चाहिए। ग्राम सचिवालय को सचिवालय के रूप में प्रयोग होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें