हाथरस : अस्पताल में इलाज के दौरान मृत युवक का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
गांव दयालपुर के निकट एक अस्पताल में संचालक की लापरवाही से एक मरीज की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा किया। बाद में इसकी शिकायत पुलिस से की।
राजकुमार पुत्र सूरजपाल निवासी विशुनदास मुरसान ने बताया कि उसके भाई संतोष कि बुखार आने से तबियत खराब हो गई थी। इसे 17 दिसंबर को गांव दयालपुर के निकट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा दिन रोज मरीज के साथ लापरवाही की गई। उसे ठीक ढंग से उपचार नहीं दिया गया। इस कारण उसकी हालत दिन रोज बिगड़ती रही। परिजनों ने बताया कि संतोष की सोमवार की शाम को मौत हो गई है।
मृतक संतोष के भाई राजकुमार ने मुरसान पुलिस से की शिकायत में कहा है कि अस्पताल के इंचार्ज ने कोई ठीक ढंग से इलाज नहीं दिया है। इस कारण उसके भाई की मौत हुई है। युवक की मौत के बाद अस्पताल में काफी हंगामा भी हुआ। बाद में लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की।