हाथरस : भूरापीर चौराहे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के भूरापीर चौराहे पर सुबह से शाम तक पल-पल पर लगने वाले जाम से लोग जूझ रहे हैं। मार्ग पर अतिक्रमण का जाल फैला है। इसके अलावा शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश भी इस चौराहे पर जाम की मुख्य वजह है।
शहर के भूरापीर चौराहे पर भी लोग जाम का दंश झेल रहे हैं। यहां भारी वाहनों का दिन में प्रवेश हो जाता है तो अन्य छोटे वाहन भी इसकी वजह से यहां फंस जाते हैं। इसके अलावा अतिक्रमण भी इस चौराहे की मुख्य समस्या है। इसकी वजह से भी मार्ग संकुचित हैं। लोगों का यही कहना है कि अतिक्रमण हटें और दिन के समय भारी वाहनों का प्रवेश बंद होना चाहिए। संवाद
जिस हिसाब से मार्ग पर आवागमन रहता है, उस हिसाब से यह रास्ता अतिक्रमण के चलते संकरा हो जाता है। इस कारण यहां सुबह से शाम तक जाम लगता है। भारी वाहनों का प्रवेश भी जाम की मुख्य वजह है।
-निखिल
भूरापीर चौराहे पर मुख्य मार्गों से बड़े वाहन प्रवेश कर जाते हैं। इसकी वजह से जाम लगता है। साथ ही अतिक्रमण भी यहां से जल्द से जल्द हटाए जाने चाहिए, ताकि आवागमन सुचारु रह सके।
- नवीन कुमार
दिन के समय भारी वाहनों की नो एंट्री की जाए। अतिक्रमण भी हटाया जाए। तभी यहां जाम से मुक्ति मिल सकती है। जाम की समस्या के इलाज के लिए प्रशासन को ठोस उपाय करने चाहिए।
-दिलीप कुमार
जैसे ही बाजार खुलते हैं, वैसे ही यह रास्ता संकरा हो जाता है। इस चौराहे व आसपास के मार्गों पर अतिक्रमण है। इस कारण यहां जाम लगता है। जाम से निजात दिलाई जाए।
-मुन्नालाल