हाथरस : रोडवेज बस में बैठने के लिए यात्रियों में होती मारामारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रोडवेज बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी यही स्थिति रही। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बसें मिली। इसका फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया और लोग मजबूरी में डग्गेमार वाहनों में सफर करने को मजबूर हुए।
हाथरस डिपो में इस समय 77 रोडवेज बसें हैं। इसमें से दो दर्जन बसें खराब हैं, जबकि 20 बसें लखनऊ ग्राम प्रधानों व कर्मियों को लेकर गई हैं। इसकी वजह से यात्री काफी परेशान रहे। काफी देर तक रोडवेज बस स्टैंड और ओवरब्रिज के निकट यात्री खड़े रहे। बसों में सवार होने के लिए यात्रियों में मारामारी देखने को मिली। वहीं डग्गामार वाहनों ने भी बसों की किल्लत का फायदा उठाया और जमकर चांदी काटी। संवाद