हाथरस : मांग पत्र दिखाते उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारी। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मंडी समिति के बाहर कार्य करने वाले व्यापारियों के लिए मंडी शुल्क लागू करने का उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने विरोध किया है। इस सिलसिले में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है।
इसमें कहा गया है कि मंडी से बाहर व्यापार करने वाले पर मंडी शुल्क लागू कर दिया गया है। प्रदेश में मंडी के बाहर गल्ला, किराना, दाल, दलहन, तिलहन, गुड़, लकड़ी व अन्य कृषि उत्पादों का व्यापार करने वाले व्यापारियों पर अनावश्यक रूप से बोझ बढ़ेगा और महंगाई बढ़ेगी। इंस्पेक्टर राज में उत्पीड़न बढ़ेगा।
वैसे भी कोरोना की वजह से व्यापारी परेशान हैं, इसलिए इस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष अनुभव अग्रवाल, शहर अध्यक्ष मदनमोहन अपना वाले, जिला महामंत्री हरीशंकर वार्ष्णेय, वरिष्ठ नगर महामंत्री मोहनलाल अग्रवाल, अशोक कुमार वार्ष्णेय, अभय कुमार अग्रवाल शामिल हैं। संवाद