फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बसों की किल्लत से यात्री झेल रहे परेशानी

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब कुछ दिन दिक्कत झेलनी होगी। इसकी वजह यह है कि रोडवेज बसें पंचायत चुनाव व प्रवासियों को दिल्ली से गंतव्य तक पहुंचाने में लगी हुई हैं। दिल्ली में लॉकडाउन हो गया है। इस कारण बसों का संचालन कौशांबी तक किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 83 बसें हैं। इसमें से करीब 40 बसें लंबे व बाकी बसें लोकल रूट पर संचालित होती हैं। अब कोरोना की दूसरी लहर के प्रचंड होने के कारण बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। इन-दिनों रोडवेज की एक दर्जन से अधिक बसें पंचायत चुनाव में लगी हैं। 23 अप्रैल को नौ बसें और चुनाव में चली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को प्रवासियों को पहुंचाने के लिए दिल्ली के लिए कई बसें चली र्गइं। इस कारण अन्य मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार भी करना पड़ा। आने वाले दिनों में बसों की अन्य मार्गों पर कमी और होगी। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि 13 बसें चुनाव में चल रही हैं। नौ बसें और जाएंगी। प्रवासियों को पहुंचाने के लिए मांग के अनुसार बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें