फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रूट डायवर्ट होने से यात्रियों को झेलनी पड़ी मुश्किलें

विज्ञापन
बसें नहीं मिलने पर पैदल जाते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक से शनिवार को तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। यातायात प्रभावित न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने रूट डायवर्ट कर दिया था।
रूट डायवर्ट होने के चलते यात्रियों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। बाईपास से शहर के अंदर तक आने के लिए यात्रियों को काफी देर तक वाहनों का इंतजार करना पड़ा। स्टैंड पर भी बसों का टोटा रहा।
विज्ञापन

शहर में रोडवेज बसें व अन्य वाहन अंदर से गुजरते हैं। शनिवार को रूट डायवर्जन के चलते वाहनों का आवागमन बाधित रहा। आगरा रोड की साइड पर गिजरौली व अलीगढ़ रोड की साइड पर डीआरबी कॉलेज व चकलेश्वर बंबा के निकट बैरियर लगाया गया।
इस कारण दो पहिया वाहन तक इस मार्ग से काफी मुश्किल से गुजरे। लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए काफी दूर तक पैदल भी चलना पड़ा।
बाईपास से दूरी तय करने में छूटे पसीने
शहर के आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित दोनों छोरों पर यात्रियों की अच्छी खासी संख्या थी। यात्री शहर के अंदर तक आने के लिए वाहन तलाशते हुए नजर आए। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों व ऑटो वालों ने यात्रियों ने मनमाने दाम वसूले। इस कारण यात्रियों की जेब पर आर्थिक बोझ पड़ा।
रोडवेज बसस्टैंड पर रही बसों की कमी
शनिवार को सहालग अधिक था। इस कारण बसस्टैंड पर यात्रियों की भीड़ खूब रही। इस दौरान यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में बसों की कमी का सामना करना पड़ा। यात्री काफी देर तक बसों का इंतजार करते हुए नजर आए। वहीं बसों ने अतिरिक्त फेरे लगाए। वर्कशॉप से बसें बाईपास पर पहुंची। बाईपास पर पहुंचने के बाद बसस्टैंड पर आई। फिर यहां से यात्रियों को लेकर बाईपास गई। उसके बाद आगरा व अलीगढ़ रूटों पर रवाना हुई।
- बाईपास पर काफी देर से खड़ी हूं। गांव कोटा तक जाने के लिए कोई साधन नहीं मिल रहा है। वाहन न मिलने के कारण काफी परेशानी हो रही है। - लीलावती, यात्री
विज्ञापन

- आगरा रामबाग जाने के लिए बसस्टैंड पर खड़े हुए हैं। काफी देर से बसें नहीं आई है। चुनाव के चलते वाहन नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। -सुरेश, यात्री-
- आगरा जाने के लिए वाहनों की काफी कमी है। बसें भी काफी देर से नहीं आ रही है। इस कारण परिवार के साथ दूरी तय करने में परेशानी आ रही है। - मोहित, यात्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें