फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तपती गर्मी में रोडवेज बसों में घटे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सूरज की तपिश से आमजन बेहाल है। इस कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। गर्मी के चलते रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। इस कारण अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। यात्रियों के अभाव में बसें खाली दौड़ रही हैं। हाथरस डिपो को हर रोज करीब दो लाख रुपये की आय का नुकसान हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि तपती गर्मी में हर रोज तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह व शाम को जरूरी कार्यों को निपटा रहे हैं। दोपहर को मार्गों पर सन्नाटा पसरा रहता है। गर्मी के चलते रोडवेज बसस्टैंड पर यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि रोडवेज बसें खाली दौड़ रही हैं। यात्रियों की कमी के चलते डिपो को हर रोज करीब दो लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। अब डिपो के अधिकारियों को सहालग से आमदनी की उम्मीद है। स्टेशन प्रभारी कालीचरण का कहना है कि गर्मी के चलते यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। करीब दो लाख रुपये रोज की आमदनी प्रभावित हो रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें