फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गर्मी बढ़ते ही रोडवेज बसों में घटे यात्री

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मार्च माह के अंत में गर्मी के तेवर तल्ख होते ही रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। रोडवेज बसें यात्रियों के अभाव में खाली दौड़ रही हैं। इस कारण रोडवेज को हर रोज एक लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। इसे लेकर अधिकारी खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। होली के त्योहार के बाद ये बसें पहले की तरह रूटों पर संचालित हो रही हैं। डिपो के अधिकारियों ने होली पर अच्छी आमदनी अर्जित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब फिर से यात्रियों की संख्या कम होने से डिपो अधिकारियों को आमदनी की चिंता सताने लगी है। अधिकारियों का कहना है कि सुबह और शाम के वक्त तो यात्रियों की संख्या ठीक-ठाक रहती है, लेकिन पूरी दोपहरी बसें खाली दौड़ रही हैं। इसका असर आमदनी पर भी पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें