परिजनों से बिछुड़ी बच्ची को रोकी गई पैसेंजर ट्रेन
मथुरा से कासगंज जाने वाली ट्रेन में सवार हुई थी बच्ची, परिजन रह गए थे स्टेशन पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सिटी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक बच्ची ट्रेन में चढ़ते समय अपने परिजनों से बिछुड़ गई। एसएस ने ट्रेन को आउटर पर रुकवाया। तब जाकर बच्ची को परिजनों से मिलाया गया। उसके बाद ट्रेन को कासगंज को रवाना किया गया।
शुक्रवार की दोपहर को प्रियंशी (12 वर्ष) पुत्री पप्पू निवासी फिरोजपुर सासनी अपने परिजनों के साथ कासगंज के लिए जा रही थी। ट्रेन आने के साथ प्रियांशी ट्रेन में चढ़ गई। परिजन स्टेशन पर रह गए।
ट्रेन चलने के साथ परिजनों में खलबली मच गई। परिजनों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर से ट्रेन को आउटर पर रुकवाया। जीआरपी ने बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।