फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किराना व्यापारी से सरे बाजार तमंचे के बल पर लूट का प्रयास

विज्ञापन
शहर के घंटाघर चौराहे पर किराना व्यापारी से लूट के प्रयास की घटना के बाद मौके पर जानकारी करती पुलि? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
किराना व्यापारी से सरे बाजार तमंचे के बल पर लूट का प्रयास
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र के नजिहाई बाजार में हुई वारदात, असफल रहने पर बदमाश फायरिंग कर भागे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के मोहनगंज निवासी किराना व्यवसायी से नजिहाई बाजार में लूट का प्रयास किया गया। बदमाश घटना को अंजाम देने में असफल रहे तो वह हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाल घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विकास अग्रवाल पुत्र राकेश कुमार अग्रवाल निवासी मोहनगंज की मधुगढ़ी में किराने की दुकान है। शुक्रवार की रात को करीब 8.45 बजे विकास अग्रवाल नजिहाई बाजार से अपना पेमेंट लेने गए थे। इस बीच पत्थर वाले बाजार की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और स्कूटी सवार विकास पर तमंचा तान दिया। उनसे बचने के लिए विकास वहां से दौड़े, जिसके बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बदमाशों ने अपने आप को घिरते देखा तो वह हवाई फायरिंग कर घंटाघर की तरफ से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरे बाजार किराना व्यापारी से लूट का प्रयास होने की घटना को लेकर लोग सहम गए। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। विकास को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंची। जहां पर उससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाल प्रवेश राणा ने बताया कि इस मामले में छानबीन की जा रही है। संभवत: व्यापारी के साथ लूट की घटना होनी थी, जो टल गई। बदमाशों के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें