फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस :गांव धानौटी में ही बने पंचायतघर, ग्रामीण जमीन देने को तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव धानौटी निवासी पूर्व प्रधान बनी सिंह, रामसरन, शशिपाल, लक्ष्मण सिंह, संजू कुमार, हरिओम, मुकेश कुमार, नरोत्तम सिंह, अवधेश कुमार, नेम सिंह ने एसडीएम को एक शिकायती पत्र सौंपा। इसमें पंचायतघर का निर्माण नगला बीरवल में न कराकर गांव धानौटी में ही कराए जाने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने कहा है कि धानौटी में पंचायतघर का निर्माण किया जाना है। वर्तमान जनप्रतिनिधि पंचायतघर का निर्माण गांव नगला बीरवल में करवाना चाहते हैं, जबकि धानौटी में पूर्व पंचायतघर काफी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। उस पंचायतघर तक जाने के लिए कोई चौड़ा रास्ता तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण गांव धानौटी में ही पंचायतघर का निर्माण चाहते हैं। पंचायतघर बनाने के लिए गांव वाले अपनी निजी भूमि में से भूमि दान देने के लिए तैयार हैं। गांव धानौटी से नगला बीरबल की दूरी दो किलोमीटर है और गांव बुर्ज की दूरी पांच सौ मीटर है, इसलिए गांव धानौटी पंचायतघर के लिए केंद्र का काम करेगा और सभी लोग पंचायतघर का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें