न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
संगठन सृजन अभियान के तहत यूपी कांग्रेस के निर्देश पर शनिवार को गांव जलालपुर में वरिष्ठ कांग्रेसी सीएम शर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन सत्यम वशिष्ठ ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मुकेश धनगर थे।
जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा वर्तमान सरकार आम जनमानस विरोधी है। यह मध्यम वर्गीय और गरीब लोगों की हित की कोई योजना नहीं बनाती। उसको केवल अडानी और अंबानी के अलावा देश के किसी व्यक्ति से कोई सरोकार नहीं है। किसान, व्यापारी परेशान हैं। बैठक में एक दर्जन गांवों के लोग शामिल हुए। लोगों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं के बारे में अवगत कराया। किसानों ने पानी, बिजली और घटते जल स्तर के अलावा कई समस्याओं से जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। पुराने वरिष्ठ कांग्रेसियों ने प्रदेश सचिव को संगठन की मजबूती के लिए कई सुझाव दिए।
बैठक में जैनुद्दीन एडवोकेट, रतन सिंह दिवाकर, रचित शर्मा, विष्णु कुमार, विजय कुमार, रविकांत, प्रेमपाल सिंह बघेल, रामदेव शर्मा, मदनलाल शर्मा, राहुल, प्रेम शंकर दीक्षित, धर्मपाल, विनोद द्विवेदी, देवेंद्र शर्मा, राजेंद्र कुमार, मिलन, वीरपाल शर्मा, शिवदयाल, धर्मदेव शर्मा, रामजीलाल, संजय कुमार, मुकेश कुमार, विवेक कुमार, राज सिंह, शिव कुमार सिंह आदि थे।