फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महामई सलावतनगर में शुरू हुआ गोशाला का संचालन

विज्ञापन
महामई सलावतनगर में संचालित गोशाला। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित ग्राम सभा महामई सलावतनगर की बलदाऊ गोशाला का संचालन प्रधान सत्यप्रकाश यादव के प्रयासों से शुरू हो गया है। इसमें लगभग 300 गायें हैं, लेकिन चारे का कहीं से इंतजाम न होने के कारण भविष्य में इन गोवंश के लिए परेशानी हो सकती है।
प्रधान सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि बलदाऊ गोशाला मेें कुछ ही दिनों में गायों की संख्या 300 के पार हो गई है। सरकार की तरफ से अभी तक चारे के लिए कोई मदद नहीं मिल पाई है। गायों के लिए पक्की लड़ावनी बनाई गई है। पीने के शुद्ध पानी के लिये सबमर्सिबल पंप की बोरिंग हो चुकी है।
विज्ञापन

25 दिन से इसका खर्चा प्रधान खुद उठा रहे हैं। यादव ने ग्राम प्रधानों से आग्रह किया है कि वह यहां पर गायें भेजने से पहले उनके चारे की व्यवस्था करें। 26 अक्तूबर को एक गाय के मरने के बाद उन्होंने कई जगह फोन किए, लेकिन गाय के अंतिम संस्कार के लिए कोई आगे नहीं आया।
विज्ञापन

विकास खंड कार्यालय से कुछ मदद मिलती, लेकिन खंड विकास अधिकारी का तबादला हो गया है। यादव ने गोभक्तों से आग्रह किया है कि वे गोशाला के लिए चारे आदि की व्यवस्था कराएं, ताकि गायों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें