फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मार्ग कर जमा न करने पर तीन दर्जन वाहनों के चालान

विज्ञापन
हाथरस : एआरटीओ द्वारा चालान के दौरान पकड़ी गई गाड़ी। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के हजारों वाहन स्वामियों ने रोड टैक्स (मार्ग कर) जमा नहीं किया है। इस कारण संभागीय परिवहन विभाग का वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपये का बकाया हो गया है। कई बार सूचना के बाद भी वाहन स्वामी बकाया जमा करने की सुध नहीं ले रहे हैं। बुधवार को एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने बकायेदार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य मार्गों पर तीन दर्जन वाहनों के चालान काटे। दो वाहनों को सासनी थाने में बंद कराया। इससे वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।
उल्लेखनीय है कि जिले के करीब 36 सौ वाहन स्वामियों पर करोड़ों रुपये का बकाया है। इसमें से 1,400 लोगों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भी दिया जा चुका है। इसके बावजूद लोग बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। इस क्रम में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह ने आगरा-अलीगढ़, मथुरा-बरेली मार्ग पर बुधवार को अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तीन दर्जन वाहनों के चालन काटे गए और दो वाहनों को बंद कराया। एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि बकायेदार वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। बकायेदार जल्दी बकाया जमा कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ आरसी निकाल दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें