संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ द्वारा परिषदीय विद्यालयों में एसएमसी और एमडीएम के खाते भारतीय स्टेट बैंक में खोलने के आदेश को लेकर बीएसए को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन के माध्यम से पूर्व की भांति ही बैंक खातों को संचालित कराए जाने की मांग की गई।
शिक्षकों ने कहा कि जनपद में विद्यालयों की संख्या अधिक है। जबकि विद्यालयों की संख्या के सापेक्ष एसबीआई की शाखाएं न के बराबर हैं। फिर भी एसबीआई के कर्मचारियों का व्यवहार ग्राहक के प्रति अच्छा नहीं रहता है, इसलिए उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ यह मांग करता है कि पूर्व की भांति खातों का संचालन रहने दिया जाए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दूसरा ज्ञापन विद्यालयों की साफ सफाई से संबंधित दिया गया। जिसमें कुछ विद्यालय नगर क्षेत्र से ग्रामीण क्षेत्र में आ गए हैं, उनकी सफाई नहीं हो पा रही है।
उनकी साफ-सफाई भी होनी चाहिए। यहां पर बीएसए ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी जायज समस्या का निदान कराया जाएगा। इस मौके पर अनिल कुमार, गिर्राज किशोर, देवकीनंदन, दुर्गेश कांत, महेश चंद, चंद्रशेखर मौजूद थे।