फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बाजार खोलिए, अब कोई गिरफ्तारी नहीं होगी

विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर में पुलिस-प्रशासन की बैठक में भाग लेतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कस्बा पुरदिलनगर में हुए जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद बने माहौल को सामान्य बनाने के लिए प्रशासन ने पहल की है। उपजिलाधिकारी अंकुर वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह ने मंगलवार को हिंदू और मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के साथ अलग-अलग बैठक की और आश्वासन दिया कि अब किसी के यहां दबिश नहीं पड़ेगी और न कोई गिरफ्तारी होगी, इसलिए सभी व्यापारी जल्द बाजार खोलें। एसडीएम ने दोनों पक्षों के लोगों से कहा कि उन्हें विश्वास दिलाना होगा कि अब बवाल नहीं होगा। गौरतलब है कि अब तक प्रकरण में 55 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। मंगलवार को भी कस्बे के मुसलिम बहुल इलाके की अधिकांश दुकानें बंद रहीं।
बता दें कि पुरदिलनगर में शुक्रवार के उपद्रव के बाद जिस तरह पुलिस ने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू कीं, उससे मुस्लिम समाज के काफी लोग घर-वार छोड़कर जा चुके हैं। कस्बे के अन्य बाजार तो सामान्य रूप से खुल रहे हैं, लेकिन दहशत के मारे मुस्लिम बहुल इलाकों की अधिकांश दुकानें बंद चल रही हैं। मंगलवार को एसडीएम और सीओ ने पहले नगर पंचायत कार्यालय में एक समुदाय की बैठक ली। उन्होंने इसमें स्पष्ट कहा कि आप लोग बाजार खोलिए और सामान्य स्थिति बहाल करिए। इसके बाद कस्बे के इस्लामिया स्कूल में मुस्लिम समुदाय की बैठक हुई। इसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। इसमें अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि आपको विश्वास दिलाना होगा कि आगे से बवाल नहीं होगा। गारंटी मिलने पर दबिशें नहीं दी जाएंगी। और गिरफ्तारियां भी नहीं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। निर्दोष को जेल नहीं भेजा गया है और न भेजा जाएगा। सीओ सुरेंद्र सिंह से लोगों ने कहा कि उनसे गलती हुई है तो उसे माफ कर दिया जाए। आगे से ऐसा नहीं होगा। बदले में सीओ ने कहा कि अगर ऐसा है तो अब गिरफ्तारी नहीं होंगी। बाजारों का सामान्य रूप से खोलकर अपना कारोबार करिए। बैठक में हाजी मोहसिन खान, मुन्ने खां, समीद, हाजी गुलाम अहमद, नवाब सिद्दीकी, हाजी इकरार, आले नबी, हाजी कल्लू, हाजी इकबाल, इकराम पठान, फौजदार, बदले मुनीर, रवि आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें