फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज से खुलेगी जिला अस्पताल की ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

करीब डेढ़ महीने बाद शुक्रवार से फिर जिला अस्पताल की ओपीडी में चहल-पहल नजर आएगी। शासन के फरमान के बाद अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार से ओपीडी खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी शुक्रवार से ओपीडी खुलेगी।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते शासन के निर्देश पर अप्रैल के महीने में जिला अस्पताल की ओपीडी बंद हो गई थी। अब अनलॉक होने के बाद फिर से शासन ने जिला अस्पताल की ओपीडी खोले जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के आदेश के बाद जिला अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ओपीडी खोलने के लिए कई बिंदुओं पर तैयारी की। सीएमएस डॉ. आईवी सिंह ने बताया कि शासन ने ओपीडी सेवाएं शुरू करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के निर्देशों का पालन करते हुए ही यह सेवाएं संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें