फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दो साल से बंद पड़ा बागमूला चौराहे का सार्वजनिक शौचालय हुआ चालू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के शहर अध्यक्ष द्वारा की गई शिकायत के बाद शहर के बागमूला चौराहे पर एक सार्वजनिक शौचालय की सफाई कराई गई। इस शौचालय को शुरू कराने पर वहां के लोगों ने भाजपा शहर अध्यक्ष व शहर की टीम की तारीफ की है।
शहर के बागमूला चौराहा व आसपास के लोगों ने भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के समक्ष यह शिकायत रखी थी कि बागमूला चौराहे का सार्वजनिक शौचालय करीब दो साल से बंद है और इसका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। शहर अध्यक्ष ने यह मामला डीएम रमेश रंजन के समक्ष रखा था। डीएम ने इसे लेकर नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका के अधिशारी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने भाजपा शहर अध्यक्ष से मुलाकात कर इसकी सफाई कराई और इसे प्रारंभ करा दिया।
विज्ञापन

इस पर मोहल्ले के लोगों ने काफी खुशी जताई है और इसके लिए भाजपा शहर अध्यक्ष की तारीफ की है। इन लोगों का कहना है कि दो साल से बंद पड़े शौचालय को शहर अध्यक्ष ने अपने प्रयास से दो दिन में चालू करा दिया है। भाजपा शहर अध्यक्ष का कहना है कि वह इसी तरह जनसमस्याओं का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से कराते रहेंगे। स्थानीय निवासियों ने भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के साथ भाजपा नगर टीम के कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष राजकुमारी चौहान, रमेश राजपूत, दिलीप चौधरी आदि का भी स्वागत किया। इस मौके पर गिर्राज दिवाकर, रमेश भारती, मोनू भारती, सोनू भारती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शौचालय के मामले में नगर पालिकाध्यक्ष का बयान
बागमूला चौराहे का यह शौचालय पिछले दो साल से बंद नहीं है। यह मेरे कार्यकाल में ही पूर्व में चालू कराया जा चुका है। इसकी कुछ टोंटियां चोरी हो गई थीं। इसमें फिर चोरी न हो, इसलिए इसमें स्टील के जाल आदि लगाए गए थे, जिससे चोरी न हो और सुरक्षित रहें। यह फिर से 15 दिन पहले से चालू है। इस समय कोरोना काल चल रहा है, इसलिए यह उद्घाटन का समय नहीं है, इसलिए इस कार्य का मेरे द्वारा उद्घाटन नहीं किया गया है। जो लोग यह कह रहे हैं कि यह दो साल से बंद है, वह पूरी तरह से गलत है।
-आशीष शर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें