फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक हजार लाभार्थियों को मिले आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राज्य मुख्यालय पर लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसका सजीव प्रसारण हुआ। सोमवार को जिले में करीब एक हजार आयुष्मान कार्ड बांटे गए। जनपद के सात ब्लॉकों और सीएमओ कार्यालय परिसर में 125 लाभार्थियों को कार्ड सौंपे गए।
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में आयोजित ‘आयुष्मान अंत्योदय के द्वार’ कार्यक्रम में अंत्योदय राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिए गए। हाथरस सदर से विधायक हरिशंकर माहौर तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र मोहन चतुर्वेदी द्वारा आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक हरिशंकर माहौर ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। सीएमओ डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने कहा कि योजना की खास बात ये है कि अगर लाभार्थी के जनपद या आसपास के जनपदों में भी जिस बीमारी से आप ग्रसित हैं उसका इलाज नहीं है तो वह भारत के किसी भी अस्पताल में अपना इलाज करा सकता है।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. प्रभात सिंह ने बताया कि जन-जागरूकता के माध्यम से लोगों को गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, डिस्ट्रिक्ट इनफॉरमेशन सिस्टम मैनेजर लेखेंद्र भारद्वाज, डिस्ट्रिक्ट ग्रीवेंस मैनेजर मोहित त्रिवेदी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम बलवीर सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अवनेंद्र कुमार राठौर, राकेश सिंह, गुंजन कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें