फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिव्यांग के साथ मारपीट करने का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
हाथरस : दिव्यांग के साथ मारपीट का आरोपी भूपेंद्र। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव गुरसौटी में 31 मई को मारपीट से क्षुब्ध किशोर ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मृतक के पिता ने मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कालीचरण पुत्र रामजीलाल कि गांव में ही साइकिल रिपेयरिंग और पंचर की दुकान है। उनका दिव्यांग बेटा विवेक भी दुकान पर उसका सहयोग करता था। 31 मई को मंगलवार को पड़ोसी गांव सिद्धार्थनगर के कुछ युवकों ने विवेक के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद विवेक मानसिक रूप से परेशान हो गया था और घर जाकर विवेक ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक दिव्यांग के पिता कालीचरण ने भूपेंद्र, जितेंद्र व लल्लू पुत्रगण हरिप्रसाद निवासी सिद्धार्थनगर, गुरसौटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने भूपेंद्र पुत्र हरप्रसाद निवासी सिद्धार्थ नगर को पकड़ लिया है। जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें