फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विश्व दिव्यांगजन दिवस के मौके पर दिव्यांगजनों का किया स्वागत

विज्ञापन
दिव्यांगजनों का स्वागत व सम्मान करते भाजपा के एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह व अन्य पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए। भाजपा जिला कार्यालय पर दिव्यांगजनों को सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य व जिला संयोजक दिव्यांग प्रकोष्ठ ठा. प्रमोद कुमार पुंढीर के नेतृत्व में दिव्यांगों को पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द को हटाकर दिव्यांग कहकर दिव्यांगजनों को सम्मान देने का कार्य किया है। कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद मानवेंद्र प्रताप सिंह सिंह गुरुजी, पूर्व सांसद मथुरा चौ. तेजवीर सिंह, चौ. नत्थी सिंह, हरिशंकर राना, रूपेश उपध्याय, लक्ष्मन सिंह सेंगर, सुनीता वर्मा, ब्रजेश चौहान, प्रीती चौधरी, सुधीर गर्ग, अनिल सिसौदिया आदि थे।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर रावत शिक्षा समिति समिति के संस्थापक डॉ. एमएल रावत की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा ब्रज क्षेत्र मंत्री डॉली माहौर, हरीश कुमार शर्मा एड, भाजपा नेता वासुदेव माहौर ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

समिति की अध्यक्ष राजमाला का डॉली माहौर ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। दिव्यांगजनों को उपयोगी उपकरण भी दिए। संस्थापक एमएल रावत ने अतिथियों का फूल मालाओं से सम्मान किया। कार्यक्रम में मुबीन खान, विपुल सिंघनिया, एसडी उपाध्याय एड, रामेश्वर सारस्वत अमन पाराशर आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें