हाथरस : थाना समाधान दिवस के मौके पर कोतवाली सदर पर समस्याएं सुनते एसपी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली सदर में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली हाथरस, लेखपाल आदि मौजूद रहे। एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
एसपी ने राजस्व से संबंधित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण कराने के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिए। उसके बाद थाने के शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फीडबैक लिया और शिकायतकर्ताओं की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराने का निर्देश दिया। संवाद