फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : डेयरी पर सो रहे वृद्ध को रंजिश में मारी गोली

विज्ञापन
हाथरस : गांव नयावास में गोली लगने से घायल व्यक्ति का जिला अस्पताल में होता उपचार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास में डेयरी पर सो रहे वृद्ध को रविवार की रात को करीब तीन बजे नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को परिवार के लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई और पूरे मामले की जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नयावास निवासी गोवर्धन शर्मा पुत्र हरिशंकर शर्मा की गांव के नामजदों से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि रात को करीब तीन बजे नामजद छुटका उर्फ राजीव व पिंटू पुत्रगण रामबाबू निवासीगण नयावास और दो अज्ञात लोग आए और गोवर्धन शर्मा के पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर तत्काल क्षेत्राधिकारी नगर मनोज कुमार शर्मा व प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट गौरव सक्सेना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हालांकि इस मामले में डॉक्टरों ने घायल के दाहिने पैर के घुटने के नीचे घाव बताया है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो नामजदों सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें