हाथरस : गांव बीछिया में हुई मारपीट में घायल से जानकारी करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव बीछिया में सोमवार को कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग दंपती व उनकी बेटी के साथ मारपीट कर दी। गांव में हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
इगलास रोड स्थित गांव बीछिया निवासी भगवानदास पाठक के बेटे की करीब चार महीने पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। आरोप है कि बेटे की पत्नी व उसके मायके के लोग भगवानदास के परिवार को परेशान कर रहे हैं।
सोमवार को वह लोग एकजुट होकर आए और भगवानदास, उनकी पत्नी सरोज और बेटी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। मारपीट में घायल हुए बुजर्ग दंपती व उनकी बेटी का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस छानबीन में जुटी है। संवाद