फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा में पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं का होगा प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विभाग में गतिविधि शुरू हो गई है। इस बार की परीक्षा पुरानी उत्तरपुस्तिकाओं से होगी, क्योंकि पिछले साल कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हुई। वहीं उत्तरपुस्तिकाएं जिले में रखी हुई हैं।
वर्ष 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण यूपी बोर्ड की परीक्षा नहीं कराई गई थी, लेकिन इसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। ऐसे में यूपी बोर्ड द्वारा जिलों में सील रखीं वर्ष 2021 की उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा में किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। इन उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग करने से बोर्ड का खर्च बचेगा।
विज्ञापन

जिले में हाईस्कूल की एक लाख 30 हजार 945 अ और 70 हजार ब उत्तरपुस्तिकाएं रखी हुई हैं, जबकि इंटरमीडिएट की सवा लाख अ और 65 हजार ब उत्तरपुस्तिकाएं सुरक्षित रखी हुई हैं। इस तरह पुरानी उत्तर पुस्तिकाओं का सदुपयोग हो जाएगा। डीआईओएस ने रखीं उत्तरपुस्तिकाओं के संबंध में अपनी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है। संवाद
50 हजार उत्तरपुस्तिकाओं की भेजी मांग
हाथरस। डीआईओएस ने शासन से 50 हजार उत्तरपुस्तिकाओं की मांग परिषद से की है। इसमें हाईस्कूल की 30 हजार और इंटरमीडिएट की 20 हजार उत्तरपुस्तिकाएं शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन

45,380 परीक्षार्थी 93 केंद्रों पर देंगे परीक्षा
हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले के 45,380 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनमें हाईस्कूल के 25,206 और इंटरमीडिएट के 20,174 परीक्षार्थी शामिल हैं। संवाद
पिछले वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं हो पाई थी, जबकि परीक्षा कराए जाने के लिए उत्तरपुस्तिकाएं जिले में आ गईं थीं। इस बार की परीक्षा पिछले साल की उत्तरपुस्तिकाओं पर ही कराई जाएंगी। शासन को भी इस संबंध में रिपोर्ट भेज दी गई है। 50 हजार नई उत्तरपुस्तिकाओं की मांग और भेज दी गई है।
ऋतु गोयल, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें