फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 442 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे ऑफर लेटर

विज्ञापन
हाथरस : बीएलएल स्कूल में आयोजित रोजगार मेले में युवाओं के साथ डीएम, सदर विधायक व अन्य। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल में जिला सेवायोजन कार्यालय, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग, राजकीय आईटीआई एवं उप्र कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 442 चयनित अभ्यर्थियों को विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और जिलाधिकारी रमेश रंजन ने ऑफर लेटर प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सदर और जिलाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को नये रोजगार के आयाम प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी सरकार केंद्र और प्रदेश में जब से आई है, तब से युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेले में कई कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किए जाने से एक ही छत के नीचे विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार का अवसर प्राप्त होता है। कौशल विकास मिशन के अंतर्गत युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराये जाने के दृष्टिगत विभिन्न क्षेत्रों में स्किल डेवलेपमेंट का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप समय समय पर रोजगार मेलों का आयोजन कराया जा रहा है। जिन युवाओं का आज आयोजित रोजगार मेले में चयन किया गया है, वह अवश्य ज्वाइन करें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र ने बताया कि मेले में कुल 19 औद्योगिक अधिष्ठान और नियोक्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुल 442 युवाओं का चयन नौकरी के लिए किया गया है। मेले में कुल 764 बेरोजगार युवाओं ने हिस्सा लिया। संचालन महिला कल्याण अधिकारी मोनिका गौतम ने किया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ गुडडू, सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र, डीडीओ अवधेश सिंह यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें