फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब डायलिसिस के लिए नहीं लगानी होगी दूसरे शहरों की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस के रोगियों को जल्द ही जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा भी मिलने लगेगी। यहां पर 10 बेड की डायलिसिस यूनिट खोलने के लिए शासन की तरफ से हरी झंडी दे दी गई। बजट की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।
यहां यूनिट चालू होने के बाद जिले के लोगों को डायलिसिस के लिए अलीगढ़-आगरा या फिर किसी अन्य महानगर का रुख नहीं करना पड़ेगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की तरफ से सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत जिले में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर डायलिसिस यूनिट लगाने की योजना चल रही है, जिससे यहां के मरीजों को महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

यहां खुलने वाली डायलिसिस यूनिट में 10 बेड की व्यवस्था रहेगी। जिले के संयुक्त चिकित्सालय में 57.09 लाख रुपये की लागत से डायलिसिस की यूनिट तैयार होगी। डायलिसिस यूनिट के लिए 28.88 लाख रुपये की पहली किश्त भी शासन ने जारी कर दी है। संवाद
विज्ञापन

अब अपने जिले में भी जल्द ही डायलिसिस की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए शासन द्वारा स्वीकृत धनराशि की पहली किश्त भी जारी हो चुकी है। जिले के मरीजों को अब इस सुविधा के लिए महानगरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
-डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, सीएमओ हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें