हाथरस : सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगा ट्रांसफॉर्मर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की एक दर्जन से अधिक औद्योगिक इकाइयों को जल्द निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। प्रगतिपुरम विद्युत सबस्टेशन से स्वतंत्र फीडर तैयार किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। 25 लाख की लागत से जल्द काम शुरू होगा। इससे व्यापारियों के कल कारखाने सही ढंग से चल सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि शहर के अलीगढ़ रोड पर औद्योगिक क्षेत्र है। इसमें कल-कारखाने लगे हैं। इन औद्योगिक इकाइयों को प्रगतिपुरम सबस्टेशन बिजली से आपूर्ति की जा रही है। इस लाइन पर साकेत कालोनी, गिर्राज कालोनी आदि जुड़ी हुई है। ओवर लोडिंग के कारण लाइन में फॉल्ट हो जाते हैं। इस कारण उद्योगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। पूर्व में उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने स्वतंत्र फीडर बनवाने की मांग की थी। विभागीय अधिकारियों ने इसे बिजनेस प्लान में शामिल किया। निगम स्तर से हरी झंडी मिल गई। बिजली अफसरों द्वारा फीडर बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को भी पूरा कर दिया है। करीब 25 लाख रुपये की लागत से फीडर का काम पूरा होगा। संवाद
- काफी समय से औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अलग से फीडर बनाने की मांग कई माह बाद पूरी हुई है। उद्योग के लिए अलग फीडर बनने से उद्योगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति होने से काफी राहत मिलेगी। - देवेंद्र मोहता, उद्यमी।
- उद्योगों को बढ़वा देने के लिए सरकार द्वार लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब बिजली विभाग द्वारा अलग फीडर बनाने से उद्योगों को निर्बाध पर्याप्त बिजली की आपूर्ति होगी। इससे उत्पादन में बढ़ोत्तरी भी होगी। कारोबार भी बेहतर होगा। - प्रदीप गोयल, उद्यमी।
- औद्योगिक क्षेत्र के लिए अलग से स्वतंत्र फीडर बनाने काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फीडर बनाने में करीब 25 लाख रुपये की लागत आएगी। काफी समय से व्यापारी अलग से फीडर की मांग कर रहे थे। - सुभाष चंद्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग।