न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस के यात्रियों के लिए अब सहारनपुर तक का सफर आसान हो जाएगा। यात्री एयरकंडीशनर (एसी) बस से सहारनपुर तक का सफर कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें पहले टिकट बुक करानी होगी। डिपो में ट्रायल के तौर पर सेवा की शुरुआत हो गई है।
उल्लेखनीय है कि अब हाथरस डिपो यात्रियों को राहत देने व आमदनी को बढ़ाने के लिए लगातार नये प्रयोग कर रहा है। पहले हाथरस-अलीगढ़ रूट पर नॉन स्टॉप बस सेवा की शुरुआत की गई। अब हाथरस डिपो ट्रायल के तौर पर एसी बस सेवा की शुरुआत की गई है।
सहारनपुर जाने वाली बस दोपहर तीन बजे से आगरा से चलेगी। शाम को बस हाथरस बस स्टैंड आएंगी। सुबह साढ़े छह बजे बस की वापसी होगी। एसी बस में सफर करने वालों को इस बस सेवा से काफी मिलेगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि सहारनपुर के लिए एसी बस में बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। यात्री जाने के लिए पहले सीट बुक करा सकते हैं। संवाद