फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अब 15 तक लिए जाएंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा-9 से 12 में प्रवेश अग्रिम पंजीकरण एवं वर्ष 2022 के लिए कक्षा 10 एवं 12वीं की परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर हो गई है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 100 रुपये और नवीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण के लिए 50 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। इसे लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की परीक्षा आवेदन करने की अंतिम तिथि फिर से बढ़ गई है। वहीं अग्रिम पंजीकरण की तिथि भी बढ़ गई है। शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा 9 से 12 में प्रवेश अग्रिम पंजीकरण और वर्ष 2022 हेतु कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाओं के परीक्षा आवेदन पत्रों को भरवाये जाने की तिथियों में वृद्धि हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस रितू गोयल ने बताया कि वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के संस्थागत व व्यक्तिगत छात्र-छात्राओं और कक्षा 9 एवं कक्षा 11 के छात्र/छात्राओं अग्रिम पंजीकरण के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद विलंब शुल्क 15 दिसंबर तक जमा हो सकेगा। इसे लेकर सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। छात्र-छात्राओं से प्राप्त परीक्षा शुल्क को 100/- रुपया प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ एक मुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर हो गई है। अग्रिम पंजीकरण का शुल्क 50 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा किया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें