फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब बकाया वसूली के लिए एसडीओ लेंगे ग्राम प्रधानों का सहारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया वसूली को ग्राम प्रधानों का सहारा लेंगे एसडीओ
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने ग्राम प्रधानों का सहयोग लेने के दिए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब बिजली महकमे के एसडीओ बकाया वसूली के लिए ग्राम प्रधानों का सहारा लेंगे। अधीक्षण अभियंता ने बैठक कर ग्राम प्रधानों का सहयोग लेने के निर्देश दिए हैं।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले को 60 हजार ओटीएस रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य मिला है। अभी तक मात्र 30 हजार पंजीकरण हुए हैं। रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। जैसे-जैसे पंजीकरण की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे ही अधिकारी राजस्व वसूली में तेजी लाने की कार्य योजना बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता हरीमोहन ने सभी एसडीओ जेई के साथ बैठक की। उन्होंने एसडीओ को ओटीएस में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ग्राम प्रधानों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं। अब अधिकारी ग्राम प्रधानों की मदद से ओटीएस के लक्ष्य को पूरा करने की कवायद में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें