फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब श्रमिकों की बेटियों को मिलेंगे 51 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। अब गरीब श्रमिकों की दो बेटियों की शादी में सरकार आर्थिक मदद करेगी। ऐसे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए शासन स्तर से सहायता दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए ज्योतिबाफुले कन्या योजना शुरू की है। योजना के तहत दो बेटियों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इसके लिए श्रमिक को आवेदन करना होगा।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बड़ी संख्या में श्रमिकों का रोजगार छिन गया। अब उनको जीवन यापन में काफी मुश्किलें आ रहीं हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए शासन स्तर से ज्योतिबाफुले श्रमिक कन्यादान योजना की शुरुआत की गई है। योजना का लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा, जो पंजीकृत फर्म या फैक्ट्री में छह माह से अधिक समय से कार्य कर रहे हों, उन्हें इस योजना से लाभान्वित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

ये हैं योजना के लिए पात्रता की शर्तें
कारखाना अधिनियम 1948 के तहत श्रमिक का पंजीकृत प्रतिष्ठान में कार्यरत होना जरूरी है। श्रमिक का मासिक वेतन 15 हजार रुपये ज्यादा न हो। योजना का लाभ केवल दो पुत्रियों के विवाह के लिए दिया जाएगा। विवाह की तिथि पर कन्या की आयु 18 वर्ष हो। कन्या के विवाह की निर्धारित तिथि से तीन माह पूर्व व एक वर्ष पूर्व आवेदन किया जा सकता है। योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन होगा। पुत्री व श्रमिक की बैंक पासबुक की छायाप्रति आईएफएससी कोड के साथ देनी होगी। इसके अलावा कन्या का आधार कार्ड, जन्मतिथि को प्रमाणित करने वाला सरकारी दस्तावेज, शादी का कार्ड भी साथ में लगाना होगा।
विज्ञापन

श्रमिकों की दो बेटियों के लिए ज्योतिबाफुले श्रमिक कन्यादान योजना की शुरुआत शासन स्तर से की गई है। योजना के तहत दो बेटियों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। योजना का लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा, जो पंजीकृत फर्म या फैक्टरी में छह माह से अधिक समय से कार्य कर रहा हो।
- मोहम्मद आजम, श्रम प्रवर्तन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें