फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब ऑनलाइन होगा ग्रामीणों का डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में रहने वाले ग्रामीणों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन किए जाने को लेकर जिले भर के पंचायत सहायकों को निदेशक पंचायती राज कार्यालय की ओर से वेबीनार के जरिए जानकारी दी गई। पंचायत सहायकों को पोर्टल पर डाटा फीड करने और एकत्रित करने के बारे में प्रशिक्षण भी दिया गया। इस पोर्टल के जरिये एक क्लिक पर ही पूरे परिवार का ब्योरा अधिकारी अपने कार्यालय में देख सकेंगे।
इसी क्रम में जिले भर के पंचायत सहायकों को वेबीनार के माध्यम से ग्रामीणों का पूरा ब्योरा ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किए जाने, सर्वे के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सर्वे के दौरान एकत्रित की जाने वाली जानकारियों, परिवार की आय, आदि डाटा एकत्रित करने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक पंचायती राज कार्यालय की ओर से वेबीनार के माध्यम से बताया गया कि सभी पंचायत सहायकों को ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं को लाभ दिलाना है। ग्रामीणों के ऑनलाइन आवेदन भी किए जाएं, जिससे कि ग्रामीणों को योजनाओं को आसानी से लाभ मुहैया हो सके। पंचायत सहायकों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय पर अपनी अपनी ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन में बैठेंगे और प्रतिदिन एप के माध्यम से हाजिरी दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें