फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अब कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ की फेसबुक आईडी हुई हैक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

फेसबुक आईडी को हैक कर दोस्तों से रुपये मांगे जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। सदर कोतवाली प्रभारी के बाद अब कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ की फेसबुक आईडी को भी हैकरों ने हैक कर लिया और उनके फेसबुक दोस्तों से मैसेंजर के माध्यम से रुपये मांगे। इसकी जानकारी एसएचओ को हुई तो उन्होंने तत्काल इसके बारे में साइबर सेल प्रभारी को जानकारी दी और फेसबुक आईडी बंद कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
पहले कोतवाली सदर प्रभारी जगदीश चंद के फेसबुक अकाउंट को हैक करके उनके दोस्तों से रुपये मांगे गए थे। कोतवाली सदर के इंस्पेक्टर क्राइम डीके वर्मा की आईडी भी हैक हो चुकी है। इस बात को लोग अभी भूले भी नहीं होंगे कि कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ मनोज कुमार शर्मा की फेसबुक आईडी को भी हैकरों ने हैक कर लिया और उनके दोस्तों से खुद को परेशानी में बताते हुए रुपये मांगना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब शर्मा के दोस्तों को हुई तो उन्होंने उनको सीधे फोन करके जानकारी ली। इसके बाद लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि किसी ने उनकी फेसबुक आईडी को हैक कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही मनोज शर्मा ने साइबर सेल प्रभारी से संपर्क किया और अपनी फेसबुक आईडी को बंद कराए जाने की प्रक्रिया शुरू कराई। एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी को किसी ने हैक कर लिया है। हैकर रुपये मांग रहा है। सभी से मेरा यही कहना है कि इस प्रकार के हैकरों के झांसे में नहीं आएं। अगर कोई भी मैसेंजर के माध्यम से मैसेज भेजकर रुपये मांगता है तो इसके बारे में संबंधित को फोन करके जानकारी अवश्य ले लें, इससे हकीकत सामने आती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें