फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब शहर के अंदर होकर जाने लगीं रोडवेज बसें

विज्ञापन
हाथरस : नगला भुस बाईपास से रोडवेज बस को रोककर शहर के अंदर होकर भेजते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के लोगों को कई साल बाद राहत मिली है। रोडवेज की बसों का अब शहर के अंदर से होकर निकलना शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि अब हर रोज अन्य डिपो की 50 बसें शहर के अंदर से जा रही हैं। रोडवेज प्रशासन ने बाईपास से बसों को अंदर लाने के लिए दो शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती कर दी है।
उल्लेखनीय है कि जब से तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ था। तब से रोडवेज की बसें बाईपास होकर गुजर रही थीं। पिछले दिनों ओवरब्रिज चालू भी हो गया है, लेकिन बसों का शहर के अंदर से होकर आना-जाना शुरू नहीं हुआ। इस कारण यात्रियों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया, जिसके बाद रोडवेज के अफसर चेते और बाईपास पर दो शिफ्टों में कर्मियों की तैनाती कर दी। इन्हें निर्देश दिया गया कि हर डिपो की रोडवेज बस को शहर के अंदर होकर निकाला जाए। अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को सुबह से शाम तक कुल 90 बसें शहर के अंदर से निकलीं। इसमें करीब 50 बसें अन्य डिपो की शामिल थीं। शहर के अंदर से बसों के गुजरने से यात्री काफी राहत महसूस कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें