हाथरस : शहर में घूमते आवारा पशु।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत भी शहरों में आवारा पशुओं को पकड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार नगर पालिका को बजट जारी करेगी। इस राशि से कैटल केचर समेत अन्य संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। जिससे शहर वासियों को काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान शहरों के पिछड़ने में आवारा पशुओं व उनके द्वारा की जाने वाली गंदगी को एक वजह माना गया है। अब ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मद से इन पशुओं को पकड़ा जाएगा। इसके लिए जिले की एक निकाय को नोडल एजेंसी बनाया जाएगा। इसी निकाय की देखरेख में वाहन खरीद से लेकर पशुओं के प्रबंध से जुड़े काम किए जाएंगे।
नियमित रूप से वाहन उपलब्ध हो सके इसके लिए नोडल रोस्टर तैयार किया जाएगा। कैटल केचर के उपयोग की प्रक्रिया डीएम स्तर पर तय की जाएगी। एक महीने में कम से कम 25 दिन पशु पकड़े जाएंगे। न्यूनतम दस पशु प्रतिदिन अैर महीने में कम से कम ढाई सौ पशु पकड़े जाएंगे।