फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है बखूबी निभाऊंगा : केशवदेव त

विज्ञापन
सादाबाद में पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक् - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी के जिलाध्यक्ष बनने के बाद सादाबाद में प्रथम बार आगमन पर सादाबाद कस्बे से लेकर कई गांवों में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व पीएम चौधरी चरण की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर चौधरी साहब अमर रहे के नारे लगाए गए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, वह उसका बखूबी निर्वहन करेंगे। वह कार्यकर्ताओं के साथ उनके हर सुख दुख में खड़े रहेंगे।
उन्होंने कहा कि रालोद ने हमेशा किसान और मजदूरों की लड़ाई लड़ी है, लिहाजा वह किसान मजदूरों की प्रत्येक समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। बृज क्षेत्र अध्यक्ष गुड्डू चौधरी ने कहा कि केशवदेव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद निश्चित ही जिले में पार्टी मजबूत होगी, क्योंकि केशवदेव पिछले करीब 20 सालों से पार्टी से जुड़े हैं और उनकी क्षेत्र में अच्छी पकड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, महीपाल सिंह चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, रोहिताश चौधरी, चंद्रेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह परिहार, विनोद उर्फ गुड्डू चौधरी, रामनारायण वर्मा, मनोज फौजी, बच्चू सिंह मास्टर, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह चौधरी, नवाब सिंह, सचिन पचहरा, शिव कुमार, महेंद्र सिंह धनगर, राधाचरण पहलवान, हरिओम, हरिपाल सिंह, दीपू चौधरी, रामसहाय चौधरी, कारे सिंह, पुष्पेंद्र, विक्रम सिंह, रिपुदमन सिंह, बच्चू सिंह, हाऊ चौधरी, वीरो सिंह, करूआ, महेश सिंह, बहादुर सिंह, सनेहीलाल, मनोज चौधरी, राकेश चौधरी, जेपी धनगर, ओमप्रकाश चौधरी, धर्मवीर सिंह चारग, बबलू चौधरी, छोटे चौधरी, हरीराम चौधरी सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें