फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब राशन कार्डधारकों को मिलेगा रसोई का पूरा सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले भर के सभी राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी है। अब सभी राशन कार्डधारकों को माह दिसंबर से निशुल्क खाद्यान्न मिलेगा। कार्डधारकों को गेहूं, चावल और चीनी के साथ रिफाइंड और दाल आदि सामान भी मिलेगा। शासन स्तर से इस संबंध में आपूर्ति विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने कहा है कि सभी कार्डधारकों को नमक, दाल या साबुत चना, खाद्य तेल जैसे सरसों या रिफाइंड दिया जाएगा। वहीं सभी कार्डधारकों को माह दिसंबर से निशुल्क खाद्यान्न के साथ साथ यह सभी सामान उपलब्ध कराया जाएगा। इस क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) एसपी शाक्य ने सभी राशन डीलर को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्डधारकों को टीका लगाया जाए। सभी राशन डीलरों को माल उठान संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं, जिससे सभी कार्डधारकों को सभी सामान एक साथ मुहैया हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें