संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
लोक निर्माण विभाग में अब अच्छे ठेकेदार ही काम कर सकेंगे। इससे निर्माण कार्यों की रफ्तार भी तेज होगी। कोरोना काल में काम मिलने के बाद शासन स्तर से चल रही जमानत राशि में राहत भी अब समाप्त कर दी गई है। अब ठेकेदारों को 10 प्रतिशत ही जमानत राशि जमा करनी होगी। तभी वह काम कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में शासन स्तर से निर्माण कार्यों को गति देने के लिए कार्यदायी संस्था से काम शुरू करने से पहले तीन प्रतिशत जमानत राशि जमा कराई जा रही थी। अब बीते दिनों शासन स्तर से कोरोना खत्म होने के बाद पुराने नियमों को लागू कर दिया है।
अब काम करने वाली संस्था को पहले की तरह टेंडर प्रक्रिया के बाद 10 प्रतिशत जमानत राशि जमा करनी होगी। तभी वह काम कर सकेंगे। इससे अच्छी संस्था की पहचान होगी। कामकाज में तेजी आएगी। निर्माण कार्य समय से पूरे होने से आमजन को भी राहत मिलेगी।