फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौ उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में नकली बीज व उर्वरक मिलने की शिकायत पर कृषि विभाग ने उर्वरक व बीज विक्रेताओं के यहां छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान अनियमितता पाए जाने पर नौ उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। छापेमारी के दौरान सुभाष खाद बीज भंडार जैतपुर में बीज व खाद लाइसेंस नहीं पाए गए। यहां तक उक्त दुकान पर अभिलेख भी अधूरे मिले। वर्मा जी किसान सेवा केंद्र, सलेमपुर में अभिलेख भी उपलब्ध नहीं मिले।
इधर, छापेमारी के दौरान न्यू फौजी किसान सेवा केंद्र सिकंदराराऊ, सरदार सिंह खाद बीज भंडार, प्रबल एग्री जंक्शन हसायन, अभय ट्रेडिंग कंपनी रति का नगला की दुकानें बंद मिली। वहीं राघव एग्रीजंक्शन हसायन में दस्तावेजों को चेक किया गया। छापेमारी के दौरान श्रीराम खाद बीज भंडार हाथरस जंक्शन से जिंक, माइक्रो न्यूट्रियंट्स, सल्फर के नमूने लिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में कुछ कंपनियों की शिकायतें मिल रही थीं नकली बीज व उर्वरकों की बिक्री हो रही है। इसे लेकर लगातार छापेमारी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुणाल खाद भंडार, हाथरस जंक्शन, भारत एग्रो मॉलिक्यूल लिमिटेड नामक विक्रेताओं के यहां से नमूने लिए गए। इन विक्रेताओं ने नमूना के फार्म जे पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसी क्रम में किसान सेवा केंद्र दरियापुर पर भी तमाम अनियमितता मिलीं। जिला कृषि अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने बताया कि इन सभी उर्वरक विक्रेताओं को विभिन्न अनियमितताओं के आधार पर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें