फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : टीकाकरण के लिए सभी वार्डों में तैनात किए नोडल अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर में कोरोना से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के लिए अभियान छेड़ा गया है। इसे लेकर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के साथ नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व अधिशासी अधिकारी (ईओ) की बैठक हुई। तदुपरांत नगर पालिका में बैठक की गई। इसमें सभी वार्डों में टीम बनाकर शत-प्रतिशत टीकाकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
जिले में काफी लोगों ने कोरोेना से बचाव के लिए टीका लगवा लिया है, लेकिन बड़ी संख्या में लोगों ने अभी खुराक नहीं लगवाई है। ऐसे में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए प्रशासन ने अभियान छेड़ा है। इसके लिए पहले एडीएम ने नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व ईओ अनिल कुमार के साथ बैठक की। तदुपरांत एक बैठक नगर पालिका में हुई। इसमें नगर के सभी 27 वार्डों में टीकाकरण के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह अपने वार्ड में प्रत्येक नागरिक को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें और प्रयास करें कि यह अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोविड टीकाकरण कराकर आएं। बैठक में डीपीएम मनीष राज व समस्त वार्डों के नोडल अधिकारी व पालिका परिषद के कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें