न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जनपद में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में न्यूनतम मूल्य समर्थन पर होने वाली गेहूं खरीद का निरीक्षण करने के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि नोडल अधिकारी पर क्रय केंद्र के समय से खुलने, वहां पर गेहूं खरीद के लिए अपेक्षित सुविधाएं तथा कृषकों से ही शासनादेशानुसार खरीद की जा रही है का निरीक्षण करेंगे। यह भी देखेंगे कि क्रय केंद्रों पर अनाधिकृत कटौती अथवा घटतौली तो नहीं की जा रही है।
जनपद में एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं की खरीद होने वाली है। इसके पर्यवेक्षणीय कार्य के लिए उपजिलाधिकारी व तहसीलदार, तहसील-सदर, सासनी, सादाबाद एवं सिकंदराराऊ, खंड विकास अधिकारी, हाथरस, सहपऊ एवं हसायन, अधिशासी अधिकारी, सादाबाद, सहपऊ, सिकंदराराऊ एवं हसायन, पशु चिकित्सा अधिकारी, सासनी, सिकंदराराऊ व हसायन एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, सादाबाद के साथ-साथ जनपद स्तरीय अधिकारी उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक, मत्स्य तथा भूमि संरक्षण अधिकारी को नामित किया गया है।
क्रय संस्था पीसीएफ के क्रय केंद्रों की अधिक संख्या होने के कारण सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारी समितियां एवं सहकारिता विभाग के अन्य अधिकारी तथा सरकारी क्रय एजेंसियों के जिला प्रभारी भी नियमित रूप से गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करना होगा। संवाद