न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ग्राम पंचायतों में 100 विभिन्न योजनाओं पर कार्य कराए जाने के लिए 100 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को आज आगरा रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रधानों को जल संचयन, मनरेगा व अन्य विभागीय योजनाओं के तहत कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी जाएगी।
ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित प्रधानों को विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले कार्यों के क्रियान्वयन की जानकारी दिए जाने के लिए प्रशासन की ओर से खाका खींच लिया गया है। पीडी एके मिश्र ने बताया कि इन ग्राम पंचायतों में मनरेगा, जल संचयन, जल संरक्षण के प्रति कार्ययोजना बनाई गई है। इस कार्ययोजना के सापेक्ष इन ग्राम पंचायतों में कार्य कराया जाएगा। संवाद