फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: देर रात शहर में भ्रमण कर नोडल अधिकारी ने किया सफाई व्यवस्था का मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी व राहत आयुक्त संजय गोयल ने शनिवार को देर रात शहर के नगर पालिका परिषद एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजाबी मार्केट, घंटाघर, चूना वाला डंडा, सासनी गेट सहित तमाम इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
नोडल अधिकारी ने नगर पालिका परिषद के ईओ को सफाई कार्य को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों को देखते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने नालों में जमा सिल्ट को साफ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने रात्रि में सफाई कार्य कर रहे श्रमिकों को देख प्रसन्नता जाहिर की। इस मौके पर एसडीएम सदर रामजी मिश्र, आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें