फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : कार व मेटाडोर की भिड़ंत में नौ लोग घायल

विज्ञापन
हाथरस : बागला जिला अस्पताल में मौजूद सड़क दुर्घटना में घायल लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अलीगढ़ रोड स्थित गांव रुहेरी के पास देर रात दर्शनार्थियों से भरी कार को डीसीएम (मेटाडोर) ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार आगे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। एक साथ तीन वाहनों की टक्कर में नौ लोग घायल हो गए। दो घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दो क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।
आगरा की सेवला चौकी निवासी ओमप्रकाश अपने परिवार के साथ कार से गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। इस बीच रात करीब तीन बजे हाथरस-अलीगढ़ बाईपास स्थित गांव रुहेरी के निकट पीछे से आ रही एक मेटाडोर के चालक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सामने खड़ी खराब ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में नौ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घायलों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। टक्कर लगने के बाद हुई जोरदार आवाज को सुनकर ग्रामीण आ गए। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर घायल माया देवी पत्नी ओमप्रकाश, रिंकू पुत्र ओमप्रकाश, राधिका पुत्री रिंकू, सोनाक्षी पुत्री रिंकू, सानिया पुत्री दिनेश, रागिनी के अलावा ट्रैक्टर ट्रॉली को ठीक कर रहे टनटन पुत्र अब्दुल निवासी नगला भुस, चंद्र प्रकाश पुत्र रामखिलाड़ी निवासी कुंवरपुर थाना चंदपा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उमेश पुत्र ओमप्रकाश व रागिनी पत्नी को गंभीर हालत को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद घायलों के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें