न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला और श्रम विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टैंड के निकट श्रम विभाग के कार्यालय में समाचार पत्र वितरकों का असंगठित कर्मकार योजना के तहत शिविर लगाकर पंजीकरण किया गया। शिविर का शुभारंभ श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम ने किया। इस दौरान 45 समाचार पत्र वितरकों ने मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में पंजीकरण कराया।
श्रम प्रतर्वन अधिकारी मोहम्मद आजम ने कहा कि मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा के तहत दो लाख तक बीमा के तहत दो लाख का बीमा और मुख्यमंत्री आरोग्य योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुफ्त इलाज सरकार द्वारा कराया जाएगा। योजना में पंजीकरण के लिए महज 60 रुपये का भुगतान किया गया, लेकिन वह इससे फायदा सात लाख रुपये तक का उठा सकते हैं। इससे वितरकों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर उनसे लाभ लेने का तरीका बताया। साथ ही किसी तरह की समस्या आने पर कार्यालय में संपर्क करने का सुझाव दिया। योजना को लेकर जो सवाल वितरक भाइयों ने किया, उसका निस्तारण अधिकारी ने मौके पर किया।
उन्होंने किसी दलाल के चक्कर में न पड़ने का सुझाव देते हुए सीधे जनसेवा केंद्र से परिवार का भविष्य सुरक्षित रखने की जानकारी दी। इस मौके पर अशोक कुमार रेडियो, अशोक कुमार पानी, जीतू जैन, सुरेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, महेंद्र अतरेजा, जावेद अली, बॉबी, मदनमोहन शर्मा, कन्हैयालाल, महेश समाधिया, दिलीप कुमार, अंशु, प्रमोद आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। संवाद
अमर उजाला हमारा सदैव ध्यान रखता है। इसके लिए हम सब आभारी हैं। योजनाओं की जानकारी मिलने पर सभी ने इसका लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराया है।
-अशोक कुमार, समाचार पत्र वितरक
ऐसी योजनाओं की जानकारी अक्सर नहीं मिल पाती है, इसलिए इस तरह के शिविर का आयोजन जरूर होना चाहिए। इससे हम सबको काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।
- राजकुमार उपाध्याय, समाचार पत्र वितरक
अमर उजाला ने यह काम किया है। इससे सभी वितरकों को लाभ मिलेगा। जब दोबारा शिविर का आयोजन होगा तो बाकी सभी वितरक भाइयों को इसका लाभ दिलाया जाएगा।
- करन सिंह, समाचार पत्र वितरक