फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार कार्यकर्ताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये होगा भाजपा का सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का सादाबाद विधानसभा में 13 जुलाई को होने वाले विधानसभा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जिला अध्यक्ष गौरव आर्य द्वारा त्यागी मार्बल्स बाईपास रोड पर एक आवश्यक बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष गौरव आर्य ने बताया कि विधानसभा सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं एवं सभी पदाधिकारियों को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जिला प्रभारी भूपेंद्र चौधरी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाले सम्मेलन के दौरान पार्टी द्वारा एक हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है, जिस पर हम सभी को मिलकर कार्य करना है और ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ना है। बैठक में जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम एवं सादाबाद विधानसभा के पांचों मंडल के अध्यक्ष अनिल पाराशर, हंवीर सिंह प्रधान, अंशुल शर्मा, राजेंद्र सिंह धाकरे, योगेन्द्र पचौरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें