फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: िकशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में 29 मई को नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उल्लेखनीय है कि 29 मई को जंक्शन क्षेत्र के एक गांव की एक 14 वर्षीय किशोरी खेत पर शौच के लिए गई थी।
तभी गांव के ही युवक ने किशोरी को अकेला पाकर दबोच लिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर युवक फरार हो गया। पीड़ित किशोरी ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के परिवार की ओर से आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को एसएचओ विनोद कुमार ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें