फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाली को घेरकर की नारेबाजी, प्रदर्शन

विज्ञापन
कोतवाली सदर का घेराव कर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते लोग। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में वाल्मीकि समाज की एक युवती पर जानलेवा हमले को लेकर समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। बड़ी संख्या में लोग कोतवाली सदर पहुंचे और थाने के बाहर जमकर नारेबाजी की। सूचना पाकर नायब तहसीलदार व अन्य अधिकारी भी वहां पहुंच गए। वहां इन लोगों ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में 14 सितंबर को वाल्मीकि समाज की एक युवती पर जानलेवा हमला किया गया था। इसे घटना से वाल्मीकि समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। सोमवार को शहर के अलावा आसपास के कई इलाकों से वाल्मीकि समाज के लोग यहां आए और जुलूस के रूप में कोतवाली पहुंच गए। इन लोगों ने वहां नारेबाजी की और थाना सदर कोतवाली का घेराव किया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स और नायब तहसीलदार भी वहां पहुंच गए।
वहां इन लोगों ने डीएम, सीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि 14 सितंबर को चंदपा क्षेत्र के गांव बूलगढ़ी में दबंग सवर्णों ने वाल्मीकि समाज की लड़की के साथ अमानवीय व्यवहार किया है। उसके साथ मारपीट की है। उसकी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट हैं। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे समाज के लोगों में आक्रोश है। ज्ञापन में पीड़िता को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने, कांशीराम कॉलोनी हाथरस में उसे आवास देने, एसओ चंदपा को बर्खास्त करने, एसपी को निलंबित करने, पीड़ित लड़की का निशुल्क उपचार कराने, पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा देने, पीड़िता की गंभीर हालत देखते हुए उसका फिर से मेडिकल परीक्षण कराकर धारा 164 के तहत उसके बयान दर्ज कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि अगर इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं की गई है तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें